कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती के दस्तावेज परिक्षण का टाइम टेबल जारी हो चूका है। जो आवेदक आयोग द्वारा आयोजित लिखित और फिजिकल टेस्ट में उत्तीर्ण हुए है उन्हें अब दस्तावेज परिक्षण के लिए उपस्थित होना है। एसएससी जीडी भर्ती के द्वारा कुल 50000 पदों पर युवाओ का चयन किया जायेगा।
एसएससी जीडी भर्ती के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी CAPF, असम राइफल्स, राइफलमैन (GD), इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस, एसएसएफ, एनसीबी और SSB में भर्तियां की जाएंगी। इन विभागों में जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां होंगी।
एसएससी जीडी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल कैसे चेक करे?
- आवेदक को सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना है।
- इसके पश्चात होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करना है।
- अगले पेज पर SSC Constable GD Recruitment 2022 PET / PST Result with Cutoff, DV Test Exam Date for 50187 Post के लिंक पर क्लिक करें।
- अब वेरिफिकेशन शेड्यूल पीडीएफ फाइल में चेक करें।
- इस शेड्यूल का प्रिंट लेकर अपने पास रखे।
जल्द जारी होंगे एसएससी जीडी दस्तावेज परिक्षण प्रवेश पत्र
आवेदकों को वैध प्रवेश पत्र के बिना दस्तावेज परिक्षण और डीएमई में शामिल नहीं किया जायेगा। आवेदक एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और समय के साथ-साथ रिपोर्टिंग समय भी देख सकते हैं। एसएससी की तरफ से जीडी कॉन्स्टेबल डीवी के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किये जायेंगे।
इसी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है साथ ही हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।
0 Comments