MP Primary Teacher Varg 3 Bharti counselling - प्राथमिक शिक्षक भर्ती कॉउंसलिंग जल्द होगी शुरू

MP Primary Teacher Verg 3 Bharti counselling


स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की जानी है। विभाग द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी दी गई है कि Guest Faculty की श्रेणी में आने वाले आवेदकों के चिन्हांकन हेतु पंजीयन 17 नवंबर 2022 से शुरू होंगे जो की 24 नवंबर 2022 तक किये जायेंगे।


विभाग ने मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 में योग्य पाये गये आवेदकों की नियुक्ति के सबंध में निर्देश दिए है।


इस नियुक्ति के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल https://trc.mponline.gov.in पर 31 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी। योग्य आवेदक इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देख पाएंगे। अभी विभाग द्वारा पोर्टल पर सिर्फ पंजीयन की तारीख अपडेट की गई है। 


 

मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में योग्य पाये गये आवेदकों  से स्कूल शिक्षा विभाग के रिक्त पदों की पूर्ति की जानी है। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7429 पद और जनजातीय कार्य विभाग के 11098 पद पर कॉउंसलिंग से भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।
आवेदक सम्पूर्ण जानकारी टीचर रिक्रूटमेंट पोर्टल पर देख पाएंगे।



इसी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है।


Post a Comment

0 Comments