मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ये परीक्षाएं 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। इस आर्टिकल में MP Police Constable Exam 20 Nov 2025 All Shift प्रश्न-उत्तर दिए गए है। ये आवेदकों की मेमोरी के आधार पर लिखे गए है।
MP Police Constable Exam 20 Nov 2025 All Shift प्रश्न-उत्तर
प्रश्न 1. भोपाल की बड़ी झील (बड़ा तालाब/ऊपरी झील) किसने बनवाई थी?
उत्तर. भोपाल की बड़ी झील राजा भोज (परमार वंश) ने 11वीं शताब्दी में बनवाई थी। यह कोलन नदी पर स्थित है। 2011 में इसका नाम बदलकर भोजताल रखा गया।
प्रश्न 2. गोरिल्ला प्रणाली और तीरंदाजी के लिए कौन प्रसिद्ध है?
उत्तर. तीरंदाजी के लिए भील जनजाति प्रसिद्ध है। गोरिल्ला युद्ध प्रणाली का श्रेय शिवाजी महाराज को दिया जाता है।
प्रश्न 3. लोकसभा को भंग करने की शक्ति किसके पास होती है?
उत्तर. लोकसभा को भंग करने की शक्ति राष्ट्रपति के पास होती है।
प्रश्न 4. 1991 की नई आर्थिक नीति किस समिति से संबंधित है?
उत्तर. 1991 की नई आर्थिक नीति नरसिंहम समिति से संबंधित है।
प्रश्न 5. रेसलिंग के 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता?
उत्तर. साक्षी डांडा ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में 54 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 6. भारत की हॉकी राजधानी किसे कहा जाता है?
उत्तर. ओडिशा को भारत की हॉकी राजधानी कहा जाता है। राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम बहुत प्रसिद्ध है।
प्रश्न 7. माखनलाल चतुर्वेदी किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
उत्तर. वे स्वतंत्रता सेनानी, कवि, लेखक और पत्रकार थे। राष्ट्रवादी रचनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं।
प्रश्न 8. कोविड-19 के समय प्रतिरक्षा बढ़ाने हेतु मध्य प्रदेश सरकार ने कौन सी योजना शुरू की?
उत्तर. जीवन अमृत योजना।
प्रश्न 9. निम्न में से कौन सा शहर किसी नदी के तट पर स्थित नहीं है?
उत्तर. जोधपुर किसी नदी के तट पर स्थित नहीं है।
प्रश्न 10. Why I Am an Atheist किसने लिखा है?
उत्तर. यह पुस्तक भगत सिंह ने 1930 में लाहौर जेल में लिखी थी।
प्रश्न 11. संजय गायन मुख्य रूप से कौन करती हैं?
उत्तर. मालवा क्षेत्र में संजय गायन मुख्य रूप से किशोरियाँ और कुंवारी बालिकाएँ करती हैं।
प्रश्न 12. संगम काल का सबसे बड़ा मोती और मछली उत्पादन केंद्र कौन सा था?
उत्तर. कोरकई। यह पांड्य वंश का प्रमुख बंदरगाह था।
प्रश्न 13. भारतीय संविधान के बारे में सही तथ्य क्या हैं?
उत्तर.
-
संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ
-
26 नवंबर 1949 को अपनाया गया
-
मूल संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियाँ थीं
-
वर्तमान में 25 भाग, 470 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ हैं
प्रश्न 14. यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) किससे संबंधित है?
उत्तर. सभी धर्मों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकारी और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत कानूनों को समान बनाने से संबंधित है। यह संविधान के अनुच्छेद 44 में उल्लेखित है।
प्रश्न 15. मोतियों के लिए कौन सा वंश प्रसिद्ध था?
उत्तर. पांड्य वंश मोती उत्पादन और व्यापार के लिए प्रसिद्ध था।
प्रश्न 16. बाबा शाहबुद्दीन औलिया का उर्स/मेला कहाँ लगता है?
उत्तर. नीमच (मंदसौर, मध्य प्रदेश) में।
प्रश्न 17. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को कैसे हटाया जा सकता है?
उत्तर. संसद द्वारा महाभियोग प्रक्रिया से हटाया जा सकता है। दोनों सदनों में विशेष बहुमत आवश्यक होता है।
प्रश्न 18. हीरा भूमिया का मेला कहाँ आयोजित होता है?
उत्तर. ग्वालियर क्षेत्र में, भाद्रपद माह में।
प्रश्न 19. प्रतिरोध बढ़ाने पर चुंबकीय क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर. प्रतिरोध बढ़ाने पर धारा कम होती है, इसलिए चुंबकीय क्षेत्र घट जाता है।
प्रश्न 20. बच्चा गर्भ में लगभग 9 महीने क्यों रहता है?
उत्तर. लगभग 9 महीने में उसके सभी अंग पूर्ण रूप से विकसित हो जाते हैं और जन्म के लिए वह तैयार हो जाता है।
MP Police Constable Exam 20 Nov 2025 All Shift प्रश्न-उत्तर
प्रश्न 21. धारा की दिशा बदलने पर चुंबकत्व पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर. चुंबकीय क्षेत्र की दिशा उलट जाती है।
प्रश्न 22. कौन सा तत्व ऑक्सीजन नहीं रखता?
उत्तर. क्रायोलाइट।
प्रश्न 23. लेंस का सूत्र क्या है?
उत्तर. 1/f = 1/v – 1/u
प्रश्न 24. वस्तु को लेंस के पास लाने पर प्रतिबिंब में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर. प्रतिबिंब का आकार, प्रकृति (सीधा, उल्टा), वास्तविक या आभासी होना बदल सकता है।
प्रश्न 1. मेजो नृत्य किस समुदाय से संबंधित है?
उत्तर. मेजो नृत्य मिजोरम के मिजो (लुसाई) समुदाय से संबंधित है।
प्रश्न 2. केंद्र और राज्यों के बीच विवादों का निपटारा कौन करता है?
उत्तर. सर्वोच्च न्यायालय अनुच्छेद 131 के तहत निपटारा करता है।
प्रश्न 3. कुषाण वंश की प्रमुख विशेषता क्या थी?
उत्तर. कुषाण वंश ने सोने के सिक्के बड़े पैमाने पर चलाए।
प्रश्न 4. जल्लीकट्टू किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर. तमिलनाडु से।
प्रश्न 5. कौन सी नदी सतपुड़ा पर्वतमाला से संबंधित नहीं है?
उत्तर. यमुना नदी।
प्रश्न 6. अमृत सरोवर योजना किससे संबंधित है?
उत्तर. देश के प्रत्येक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर (जलाशय) बनाना या पुनरुद्धार करना।
प्रश्न 7. उज्जैन में मोम का उपयोग कर बनाई जाने वाली शिल्प कला को क्या कहते हैं?
उत्तर. बटिक (Batik)।
प्रश्न 8. जोगेश्वरी देवी का मंदिर किसने बनवाया और वे किस रोग से पीड़ित थे?
उत्तर. चंदेरी के शासक राजा कीर्तिपाल ने बनवाया, वे कुष्ठ रोग से पीड़ित थे।
प्रश्न 9. बाणसागर बांध की लंबाई कितनी है?
उत्तर. 1020 मीटर।
प्रश्न 10. मठ घोघरा का मेला कहाँ लगता है?
उत्तर. शिवनी जिले के मोरथन क्षेत्र में, शिवरात्रि पर 15 दिनों तक।
प्रश्न 11. महात्मा गांधी का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर. 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर (गुजरात)।
प्रश्न 12. 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद मध्य प्रदेश में कितने जिले थे?
उत्तर. 43 जिले।
प्रश्न 13. पीतल और तांबे की प्रतीक मुद्रा किसने चलाई?
उत्तर. मोहम्मद बिन तुगलक ने।
प्रश्न 14. गोहर महल कितने एकड़ में फैला है?
उत्तर. लगभग 4.6 एकड़।
प्रश्न 15. स्पिरिट में अल्कोहल की मात्रा कितनी होती है?
उत्तर. सामान्यतः 20% से 50% तक।
प्रश्न 16. OH समूह वाले यौगिकों का IUPAC नामकरण कैसे होता है?
उत्तर. मूल एल्केन के नाम के साथ -ol जोड़कर, जैसे Ethanol।
प्रश्न 17. समवर्ती सूची में कानून बनाने का अधिकार किसका होता है?
उत्तर. केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों का। टकराव होने पर केंद्र का कानून प्रभावी होता है।
प्रश्न 18. प्रबल अम्ल और दुर्बल क्षार के लिए उपयुक्त सूचक क्या है?
उत्तर. मिथाइल ऑरेंज।
MP Police Constable Exam 20 Nov 2025 All Shift प्रश्न-उत्तर
उत्तर. कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
प्रश्न 20. निकट दृष्टि दोष को ठीक करने में प्रतिबिंब कहाँ बनता है?
उत्तर. अवतल लेंस उपयोग होता है और प्रतिबिंब रेटिना पर लाया जाता है।
प्रश्न 21. ड्रोसोफिला में कितने गुणसूत्र होते हैं?
उत्तर. कुल 8 गुणसूत्र (4 जोड़े)।
प्रश्न 22. मधुमक्खी में गुणसूत्र संख्या कितनी होती है?
उत्तर. मादा में 32, नर में 16।
प्रश्न 23. श्रेणी क्रम और समांतर क्रम जोड़ने से कुल प्रतिरोध पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर. श्रेणी में बढ़ता है, समांतर में घटता है।
प्रश्न 24. सिलीगुड़ी कहाँ स्थित है?
उत्तर. पश्चिम बंगाल में, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिले में।
प्रश्न 25. द गॉड ऑफ स्माल थिंग्स कब प्रकाशित हुई?
उत्तर. 1997।
प्रश्न 26. चपचारकूट महोत्सव किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है?
उत्तर. मिजो जनजाति।
MP Police Constable Exam 20 Nov 2025 All Shift प्रश्न-उत्तर
प्रश्न 27. 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को किसने हराया?
उत्तर. बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने।
प्रश्न 28. मिशन अमृत सरोवर का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर. देशभर में जल संरक्षण हेतु अमृत सरोवरों का निर्माण और पुनरुद्धार।
प्रश्न 29. किसी अम्ल या क्षार की प्रबलता कैसे पहचानी जाती है?
उत्तर. उसके आयनीकरण की मात्रा से।
प्रश्न 30. समद्विबाहु त्रिभुज किसे कहते हैं?
उत्तर. जिसकी कम से कम दो भुजाएँ समान हों और उनके सामने वाले कोण भी समान हों।

0 Comments