एमपी पटवारी के पदों पर बम्पर भर्ती, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया नोटिफिकेशन


mp patwari bharti 2022


एमपी पटवारी भर्ती 2022: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदकों को बहुत लम्बे समय से इस भर्ती का इन्जार था। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कुल 3555 पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों का चयन किया जायेगा। विभाग द्वारा ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के तहत सहायक संपरीक्षक, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, नगर निवेशक, राजस्व अधिकारी, सहायक अग्निशमन अधिकारी, एवं समक्षक पदों पर सीधी भर्ती एवं बैकलॉग भर्ती तथा भू-अभिलेख, राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी (कार्यपालिक) पद हेतु संयुक्त भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए फॉर्म 05 जनवरी 2023 से भरे जायेंगे जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 होगी। 


लम्बे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि मध्य प्रदेश सरकार पटवारी और अन्य खाली पदों के लिए जल्द ही भर्ती नोटिफिकेशन जारी करेगी। आज 22 नवंबर 2022 को इस सबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। भारत के युवाओ के लिए मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। योग्य आवेदक एमपी ऑनलाइन पोर्टल https://peb.mponline.gov.in/ से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। 


पदों की जानकारी

एमपी पटवारी भर्ती 2022

पदों के बारे में विस्तार से जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते है। 


एमपी पटवारी भर्ती 2022 योग्यता

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है, और इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न भिन्न है। आवेदक ऑफिसियल नोटिफिकेशन में विस्तार से इस बारे में जानकारी देख सकते है। आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आरक्षित वर्ग और महिला आवेदकों को आयुसीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी। 


एमपी पटवारी भर्ती 2022 आवेदन फीस

आवेदन करने के लिए जनरल/ EWS आवेदकों को 560 रूपये और एसटी / एससी / ओबीसी / दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 310 रूपये फीस लगेगी। ऑनलाइन फीस का भुगतान नेट बैंकिंग या एमपी ऑनलाइन कीओस्क के माध्यम से कर सकते है। 


एमपी पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करे?

सबसे पहले आवेदकों को MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/e_default.html पर जाना है। यहाँ आपको समूह-2 उप समूह-4 सहा.समपरीक्षक एवं समकक्ष पदो की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती तथा पटवारी पदो हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2022 का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके आप आवेदन फॉर्म के पेज पर आएंगे , जहाँ अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरकर और सफलता पूर्वक पेमेंट करके ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। 





इसी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है।



ये पोस्ट भी पढ़ें: -



Post a Comment

0 Comments