भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड: सुसाइड के पहले का बताया जा रहा ये वीडियो

Bhojpuri actress Akanksha Dubey committed suicide


जानी मानी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। आकांक्षा दुबे की लाश बनारस के एक होटल में फंदे से लटकती हुई पाई गई। आकांक्षा दुबे भोजपूरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस थी। अभी तक सुसाइड की कोई वजह पता नहीं चल पाई है। 

आकांक्षा दुबे जन्म उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सन 1997 में हुआ था। इन्हे बहुत कम उम्र से ही एक्टिंग का शौक था। सोशल मीडिया पर डांस और एक्टिंग के वीडियो डाला करती थी। 

चूँकि यह होटल बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र का है। इसलिए वहां की पुलिस इस सुसाइड की गुथ्थी सुलझाने में लग गई है। आकांक्षा दुबे का मोबाइल और अन्य चीजे पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। 


सुसाइड के पहले के वीडियो


ट्विटर पर सौरभ तिवारी नाम के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमे यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो सुसाइड के पहले का है जिसमे एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे रो रही है। यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि -
Bhojpuri actress Akanksha Dubey was crying live on Instagram before committing suicide late night in Varanasi.
This is not suicide, they have been mentally tortured.
This should be investigated.
RiP #AkankshaDubey


2019 में फिल्मो में की एंट्री

आकांक्षा दुबे ने 2019 में फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था, लेकिन छोटे से रोल में उनको ऑडियंस को काफी प्रभावित किया था। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म मुझसे शादी करोगी और साजन जैसी फिल्में कीं, जो अच्छी-खासी हिट रही थी। 

Post a Comment

0 Comments