MP Latest News: मध्य प्रदेश सरकारी और प्राइवेट स्कूल टाइम में बदलाव, 20 जनवरी तक यही समय रहेगा

mp school time table change


मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है। आज दिनांक 08 जनवरी 2024 को मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के समय परिवर्तन के लिए आदेश जारी किया गया है। विभाग द्वारा शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के कारण मध्य प्रदेश की समस्त सरकारी और प्राइवेट स्कूल का समय आगे बढ़ा दिया गया है। 

प्रदेश में शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 20 जनवरी तक स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। सुबह की शिफ्ट में संचालित होने वाले सभी स्कूल प्रातः 10 बजे से खुलेंगे।  

क्या लिखा है आदेश में 

1. समस्त कलेक्टर मध्य प्रदेश
2. समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, मध्य प्रदेश

शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में शाला समय में परिवर्तन आदेश जारी करते हुए लिखा है कि  प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में जारी विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 27.12.2023 के अनुक्रम में राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2024 तक के लिए निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित करता है:-

1.1 ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं वे प्रातः 10.00 बजे से संचालित होंगे।

1.2 दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रात 10.00 बजे से संचालित किय जाएंगे।

1.3 ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10:30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।

2/. कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा। 


mp school time extended notification


इसी प्रकार की खबर के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।


Post a Comment

0 Comments