MP Group 1 & Group 2 Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा समूह-1 उपसमूह-1 के अंतर्गत जिला वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती प्रक्रिया-2024 एवं समूह-2 उपसमूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों, सहायक गुणवत्ता नियंत्रकों हेतु संयुक्त भर्ती प्रक्रिया-2024 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य आवेदक 03 अप्रैल 2025 तक MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
MP Group 1 & Group 2 Vacancy 2025 Details
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक सम्बंधित विषय से मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयुसीमा: इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधितकम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। आवदेक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधितकम आयुसीमा में छूट रहेगी।
आवेदन तिथि: एमपी ग्रुप 1 और ग्रुप 2 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 20 मार्च 2025 से 03 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। विभाग द्वारा परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 से किया जायेगा।
आवेदन फीस: इस भर्ती के लिए निम्न अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करना होगा-
- जनरल केटेगरी के लिए: 500 रूपये प्रति प्रश्न पत्र
- आरक्षित वर्ग तथा दिव्यांग आवेदकों के लिए: 250 रूपये प्रति प्रश्न पत्र
चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
महत्वपूर्ण लिंक:
0 Comments