MP KVS Recruitment 2025: मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्यालय भर्ती नोटिफिकेशन
एमपी केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक द्वारा टीचिंग और नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य आवेदकों को 18 अप्रैल 2025 को सीधे इंटरव्यू में शामिल होना है।
इंटरव्यू तिथि
MP KVS Recruitment 2025 के अंतर्गत पीजीटी (जीव विज्ञान, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र), टीजीटी (अंग्रेजी एवं संस्कृत), प्राथमिक शिक्षक एवं बाल वाटिका शिक्षक, शैक्षिक परामर्श दाता, स्पोर्ट कोच, विशेष शिक्षक, योग प्रशिक्षक, नर्स और कंप्यूटर अनुदेशक के पदों के लिए 18 अप्रैल 2025 को इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। आवेदकों को सुबह 08:30 बजे विद्यालय के निचे दिए गए पते पर उपस्थित होना होगा।
इंटरव्यू स्थल: केन्द्रीय विद्यालय, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक (मध्य प्रदेश)
शैक्षणिक योग्यता
क्रम संख्या | पद | योग्यता |
---|---|---|
1 | PGT (विभिन्न विषय) |
- संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (50%) - B.Ed. अनिवार्य - हिंदी/अंग्रेजी में पढ़ाने की दक्षता - कंप्यूटर ज्ञान |
2 | PGT (कंप्यूटर साइंस) |
- B.E/B.Tech (CS/IT) या MCA/M.Sc. (CS) - अन्य समकक्ष योग्यताएं - हिंदी/अंग्रेजी में पढ़ाने की दक्षता |
3 | TGT (अंग्रेज़ी, गणित, हिंदी, संस्कृत, कला) |
- स्नातक (50%) + B.Ed. - संबंधित विषय तीनों वर्षों में पढ़ा हो - CTET वरीयता - हिंदी/अंग्रेजी में पढ़ाने की दक्षता - कंप्यूटर ज्ञान |
4 | TGT - सामाजिक विज्ञान |
- स्नातक (50%) + B.Ed. - भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र में कोई दो विषय - हिंदी/अंग्रेजी में पढ़ाने की दक्षता - कंप्यूटर ज्ञान |
5 | TGT - विज्ञान |
- स्नातक (50%) + B.Ed. - बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री के साथ संयोजन - हिंदी/अंग्रेजी में पढ़ाने की दक्षता - कंप्यूटर ज्ञान |
6 | PRT (प्राथमिक शिक्षक) |
- 12वीं में 50% + D.El.Ed./JBT/D.Ed./PTC (2 वर्ष) - कंप्यूटर ज्ञान |
7 | बालवाटिका शिक्षक |
- 12वीं में 50% - नर्सरी/प्री-स्कूल शिक्षा डिप्लोमा (2 वर्ष) |
8 | कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर |
- CS/IT में B.E./B.Tech/MCA/M.Sc. आदि - हिंदी/अंग्रेजी में पढ़ाने की दक्षता |
9 | स्पोर्ट्स कोच | - डिग्री/डिप्लोमा या राज्य/राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी |
10 | योग प्रशिक्षक | - स्नातक + 1 वर्ष का योग प्रशिक्षण |
11 | नृत्य शिक्षक | - 12वीं में 50% + डांस में डिग्री |
12 | संगीत शिक्षक |
- 12वीं में 50% + संगीत में डिग्री/डिप्लोमा - हिंदी/अंग्रेजी में पढ़ाने की दक्षता - कंप्यूटर ज्ञान |
13 | स्टाफ नर्स | - नर्सिंग/जीएनएम में डिप्लोमा |
14 | शैक्षिक परामर्शदाता |
- B.A./B.Sc. (Psychology) + काउंसलिंग डिप्लोमा - स्कूल/करियर काउंसलिंग अनुभव या RCI पंजीकरण |
15 | विशेष शिक्षक |
- B.Ed. (Special Education) या समकक्ष - CTET अनिवार्य |
आयुसीमा
आवेदक की आयु 18 से 65 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथि
इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 18 अप्रैल 2025 को किया जायेगा। आवेदकों को सुबह 08:30 बजे विद्यालय में उपस्थित होना है।
आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन इंटरव्यू, और दस्तावेज परिक्षण के माध्यम से किया जायेगा।
आवेदन प्रक्रिया
योग्य आवेदको को निचे दिए गए आवेदन फॉर्म और अपने दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू तिथि के दिन केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक में उपस्थित होना है।
अन्य भर्ती: MP Jila Court Vacancy 2025
0 Comments