MP Gramin Dak Sevak Recruitment 2026: मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, 2102 पदों पर होगा आवेदकों का चयन

mp-gramin-dak-sevak-recruitment-2026


MP Gramin Dak Sevak Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत मध्य प्रदेश में 2102 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य आवेदक डाक विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ग्रामीण डाक सेवक के अंतर्गत आवेदकों का चयन ब्रांच पोस्टमास्टर/ असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पदों पर किया जायेगा। 

मध्य प्रदेश डाक विभाग में निकली 2102 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश डाक विभाग में 2102 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जा रहे है। दसवीं पास आवेदकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 10 हजार से 12 हजार रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। 

इसमें आवेदकों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जायेगा। MP Gramin Dak Sevak Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 31 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक स्वीकार किये जायेंगे। 

MP Gramin Dak Sevak Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 14 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। 

महत्वपूर्ण तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि: 31 जनवरी 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
  • आवेदन फीस सबमिट करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
  • आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार की तिथि: 18 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदकों को 100 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ST, PwBD और महिला आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है। 

महत्वपूर्ण तिथि





अन्य भर्ती: MP Air Force School Recruitment 2026

Post a Comment

0 Comments