AIIMS Bhopal Recruitment 2026: भोपाल एम्स में निकली 12th पास के लिए भर्ती, इंटरव्यू के द्वारा होगा चयन


aiims-bhopal-recruitment-2026-12th


AIIMS Bhopal Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल में जूनियर रिसर्च फेलो और मल्टी टास्क वर्कर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के द्वारा चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 20000 से 43660 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। योग्य आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म विभाग की ईमेल आईडी पर भेजना है। विभाग द्वारा इंटरव्यू का आयोजन 10 फरवरी 2026 को किया जायेगा। 

AIIMS Bhopal Recruitment 2026

एम्स भोपाल में जूनियर रिसर्च फेलो के 01 पद और मल्टी टास्क वर्कर के 01 पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मल्टी टास्क वर्कर को 07 महीने और जूनियर रिसर्च फेलो को 01 वर्ष के लिए जॉब पर रखा जायेगा। चयनित आवेदकों को मल्टी टास्क वर्कर के लिए 20000 रूपये और जूनियर रिसर्च फेलो के लिए 43660 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता

  • जूनियर रिसर्च फेलो: भौतिकी / मेडिकल फिजिक्स / जीवविज्ञान / बायोटेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री या किसी व्यावसायिक पाठ्यक्रम (मेडिकल / नर्सिंग / इंजीनियरिंग) में स्नातक (Graduate) डिग्री।

  • मल्टी टास्क वर्कर: 12th उत्तीर्ण

आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म विभाग की ईमेल आईडी saikat.radiotherapy@aiimsbhopal.edu.in पर भेजना है। आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इंटरव्यू का आयोजन Department of Radiotherapy, AIIMS Bhopal में किया जायेगा। 


Post a Comment

0 Comments