Govt Medical College Ratlam Vacancy 2026: शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम भर्ती, इन पदों पर होगा आवेदको का चयन

govt-medical-college-ratlam-vacancy-2026


Govt Medical College Ratlam Vacancy 2026: डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में जूनियर रेसिडेंट और सीनियर रेसिडेंट के पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दोनों भर्ती के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2026 को जारी किये गए है। योग्य आवेदकों को सीधे इंटरव्यू में शामिल होना है। 

Govt Medical College Ratlam Vacancy 2026

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 05 फरवरी 2026 को किया जायेगा। इस भर्ती के अंतर्गत चयनित आवेदकों को जूनियर रेसिडेंट के लिए 61515 रूपये और सीनियर रेसिडेंट के लिए 88210 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है। 

  • जूनियर रेसिडेंट: 04 पद - MBBS उत्तीर्ण
  • सीनियर रेसिडेंट: 17 पद-  DNB/मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन

आयुसीमा

इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 21 से 45 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। 

इंटरव्यू का स्थान

Dr. Laxmi Narayan Pandey Government Medical College, Ratlam





Post a Comment

0 Comments