RRR Golden Globe Awards 2023; आरआरआर फिल्म के 'नाटू नाटू गाने को मिला गोल्डन ग्लोब अवार्ड

RRR Golden Globe Awards 2023


RRR Golden Globe Awards 2023: एसएस राजामौली की आरआरआर फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी धूम मचा दी है। फिल्म रिकॉर्ड के नए नए पैमाने तैयार कर रही है। इस बार जो नया कारनामा मूवी ने बल्कि इस मूवी के तमिल गाने 'नाटू नाटू' ने कर दिखाया है। इस बार आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीता है। यह सभी भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इसके आलावा ऑस्कर के लिए भी ‘नाटु नाटु’ गाना शॉर्ट लिस्ट हुआ है। 

Golden Globe Award Nominations RRR

रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म RRR 2022 की एक शानदार और बेहतरीन फिल्म थी। इस फिल्म को पूरी दुनिया में सराहना मिली। जिसने भी फिल्म देखी वह इस फिल्म और फ़िल्मकार का दीवाना हो गया। फिल्म ने कुछ ही समय में कई नए नए रिकॉर्ड अपने नाम किये। दुनियाभर में आरआरआर को शानदार रिस्पांस मिला। इसी कड़ी में Golden Globe Awards 2023 में भी इस फिल्म के गाने ने धूम मचाई। इस गाने को हिंदी में "नाचो नाचो" के बोल के साथ गाया गया है। 

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023

लॉस एंजेलिस के बवर्ली हिल्स में स्थित बवर्ली हिल्टन में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नाटू नाटू को बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड मिला। यह फिल्म दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट थी, जिसमें नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर शामिल है। नातु नातु सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर के लिए अवॉर्ड मिला है। 

RRR ट्वीट



 यह भी पढ़ें: Pathan Movie Trailer Review in Hindi; पठान मूवी का ट्रेलर हुआ लांच, बस ट्रेलर में है इत्तु सी गलती

Post a Comment

0 Comments