MP Police Constable Exam 21 Nov 2025 1st Shift प्रश्न-उत्तर, PDF फाइल डाउनलोड करे

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ये परीक्षाएं 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। इस आर्टिकल में MP Police Constable Exam 21 Nov 2025 1st Shift प्रश्न-उत्तर दिए गए है। ये आवेदकों की मेमोरी के आधार पर लिखे गए है। 

MP-Police-Constable-Exam-21-Nov-2025-1st-Shift


MP Police Constable Exam 21 Nov 2025 1st Shift प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. सोन नदी किसमें मिलती है?

उत्तर. सोन नदी गंगा नदी में मिलती है। इसका उद्गम अमरकंटक (अमरकंटक पठार, अनूपपुर, मध्य प्रदेश) से होता है।

प्रश्न 2. बंगाल की जीवन रेखा किस नदी को कहा जाता है?
उत्तर. तीस्ता नदी को बंगाल की जीवन रेखा कहा जाता है।

प्रश्न 3. टंट्या भील किस आंदोलन से जुड़े थे?
उत्तर. टंट्या भील जनजातीय आंदोलन से जुड़े थे। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध गोरिल्ला युद्ध चलाया और गरीब आदिवासियों के हक के लिए संघर्ष किया।

प्रश्न 4. मध्य प्रदेश का प्रमुख प्रागैतिहासिक स्थल कौन सा है?
उत्तर. भीमबेटका। (इसके अलावा आदमगढ़ भी प्रागैतिहासिक स्थल है।)

प्रश्न 5. भारत ने हॉकी विश्व कप कब जीता?
उत्तर. 15 मार्च 1975 को।

प्रश्न 6. भवानी प्रसाद मिश्र का संबंध किससे है?
उत्तर. हिंदी साहित्य व गांधीवादी विचारधारा से। वे दूसरे सप्तक के कवि थे।

प्रश्न 7. रामलीला मेला कहाँ आयोजित होता है?
उत्तर. मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर तहसील में।

प्रश्न 8. भारत के पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर. गुलजारी लाल नंदा।
(उन्होंने 1964 में नेहरू जी और 1966 में शास्त्री जी के निधन के बाद दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद संभाला।)

प्रश्न 9. आर. के. नारायण को पद्म भूषण कब मिला था?
उत्तर. 1964 में।

प्रश्न 10. 110 मिलियन डॉलर में बिकी “Flag” पेंटिंग के पेंटर कौन थे?
उत्तर. जेस्पर जॉन्स।

MP Police Constable Exam 21 Nov 2025 1st Shift प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 11. 1950 से पहले मध्य प्रदेश की राजधानी क्या थी?
उत्तर.

  • मध्य भारत की राजधानी: ग्वालियर (शीतकालीन), इंदौर (ग्रीष्मकालीन)

  • विंध्य प्रदेश की राजधानी: रीवा

  • भोपाल राज्य की राजधानी: भोपाल

प्रश्न 12. 2027 में चंद्रयान कौन सा मिशन भेजेगा?
उत्तर. चंद्रयान-4 (चंद्रमा से नमूने पृथ्वी पर लाने का मिशन)।

प्रश्न 13. टंट्या भील किस क्षेत्र से संबंधित थे?
उत्तर. मध्य भारत के निमाड़ क्षेत्र से।

प्रश्न 14. टंट्या भील ने आंदोलन कब प्रारंभ किया?
उत्तर. 1878 में।

प्रश्न 15. चंद्रमा से आसमान कैसा दिखाई देता है और क्यों?
उत्तर. काला, क्योंकि वहाँ वायुमंडल नहीं है और सूर्य का प्रकाश बिखरता नहीं है।

प्रश्न 16. तंत्रिका तंत्र से प्रश्न (एग्जाम में आया था)
उत्तर. तंत्रिका तंत्र शरीर में संदेशों का संचार करता है और समन्वय बनाए रखता है।

प्रश्न 17. समांतर क्रम में किस तार में अधिक धारा बहती है?
उत्तर. जिसके प्रतिरोध कम होते हैं, उसमें अधिक धारा बहती है।

प्रश्न 18. टैक्स/मेन्सुरेशन का प्रश्न (ठेकेदार वाला):
एक ठेकेदार 15 आदमी लगाता है तो काम 40 दिन में पूरा होता है।
अगर 10 आदमी लगाए जाएँ तो समय बढ़ेगा।
(टाइम ∝ 1/मैन)
40 × 15 ÷ 10 = 60 दिन।

प्रश्न 19. 25% हानि पर बेचने पर 10% लाभ पर बेचने से 60 रुपये अधिक मिलता है। (प्रॉफिट-लॉस)
यह प्रतिशत आधारित अंतर का प्रश्न था।

प्रश्न 20. दतिया जिले में कौन सा मेला लगता है?
उत्तर. भांडेर का रामलीला मेला।

MP Police Constable Exam 21 Nov 2025 1st Shift प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 21. 1950 से पहले एमपी का गठन कब हुआ था?
उत्तर. मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था।

प्रश्न 22. हिमालय को कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर. उत्तर-दक्षिण दिशा में 3 भाग: हिमाद्री, हिमाचल, शिवालिक।

प्रश्न 23. देहरादून कहाँ स्थित है?
उत्तर. उत्तराखंड में।

प्रश्न 24. महाजनपद वाला प्रश्न (एग्जैक्ट न मिला)
उत्तर. महाजनपद भारत के प्राचीन 16 राजनीतिक गणराज्य थे।

प्रश्न 25. समांतर क्रम की धारा से प्रश्न:
कम प्रतिरोध → अधिक धारा
अधिक प्रतिरोध → कम धारा

Download PDF File

Post a Comment

0 Comments