CG Vyapam SI Bharti 2023: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती की लिंक मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद फिर से ओपन की गई है। पहले इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म 26 सितम्बर 2022 से 16 अक्टूबर 2022 तक भराये गए थे जिसकी परीक्षा का आयोजन 06 नंबर 2022 को किया जाना था। लेकिन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा इस भर्ती परीक्षा को स्थगित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
CG Vyapam SI Bharti 2023: फॉर्म भरने की तिथि
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के तहत सब इंस्पेक्टर और अन्य के कुल 971 पदों पर भर्ती के लिए फिर से पोर्टल को ओपन किया गया है। छत्तीसगढ़ सूबेदार, उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर और अन्य पदों के लिए उम्मीदवार 16 से 19 जनवरी 2023 की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन आवेदकों ने पहले आवेदन किया है उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
ये भी पढ़ें:
Teacher Bharti 2023; सहायक अध्यापक के 9712 पदों पर बम्फर भर्ती, आयुसीमा और पात्रता देखे
CG Vyapam SI Bharti 2023: परीक्षा तिथि
इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 को होगा। विभाग द्वारा बताया गया है कि परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के 05 संभाग में परीक्षा सेण्टर होंगे।
इसी प्रकार की खबर के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।
ये भी पढ़ें:
NIRDPR Bharti 2023; राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्था में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती
0 Comments