Teacher Bharti 2023; सहायक अध्यापक के 9712 पदों पर बम्फर भर्ती, आयुसीमा और पात्रता देखे

Teacher Bharti 2023


Teacher Bharti 2023: राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा अंग्रेजी माध्यम के सहायक अध्यापक के 9712 पदों पर भर्ती निकली है। विभाग द्वारा 15 जनवरी 2023 को ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी करके इस बारे में सूचित किया गया है। राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओ के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में यह भर्ती निकली है। विभाग द्वारा सहायक अध्यापक लेवल - प्रथम और सहायक अध्यापक लेवल - द्वितीय (अंग्रेजी/गणित) के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

पदों की जानकारी 

राजस्थान के गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में सहायक अध्यापक लेवल 1 के 6670 पदों, सहायक अध्यापक लेवल - द्वितीय अंग्रेजी के 1219 पदों और सहायक अध्यापक लेवल - द्वितीय गणित के 1219 पदों समेत कुल 9108 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में सहायक अध्यापक लेवल 1 के 470 पदों, सहायक अध्यापक लेवल - द्वितीय अंग्रेजी के 67 पदों और सहायक अध्यापक लेवल - द्वितीय गणित के 67 पदों समेत कुल 604 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:

NIRDPR Bharti 2023; राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्था में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती

महत्वपूर्ण तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2023 से शुरू होगी जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2023 है। 

आवेदन फीस

राजस्थान शिक्षक भर्ती 2023 के लिए सामान्य केटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें:

₹39 में अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला एक्सेसरी, 'डील ऑफ द डे' में 95 पर्सेंट डिस्काउंट

आवेदन कैसे करे?

इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार राज्य सरकार के आधिकारिक भर्ती पोर्टल, recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भर पाएंगे। इस भर्ती से जुडी अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते है। 

ऑफिसियल नोटिफिकेशन : TSP एरिया  || Non TSP एरिया

इसी प्रकार की खबर के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।



Post a Comment

0 Comments