महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023: महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से नई ब्याज दर स्किम

mahila samman bachat patra yojana


महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023: देश की वित्त मंत्री ने महिलाओं एवं बेटियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए  बजट पेश किया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा 1 फरवरी 2023 को बजट पेश करते समय की गई है। केन्द्रीय बजट 2023 में महिला सम्मान बचत पत्र के बारे में वित्त मंत्री द्वारा जानकारी दी गई है। 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना का उद्देश्य

यह योजना महिलाओ ओर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। इस योजना से देश की महिलाओं और बेटियों को किसी पर भी निर्भर नही रहना पड़ेगा। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना को लागु करने की घोषणा की है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें और अधिक सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपने पैसे सेविंग कर सकती है। 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है?

इस योजना में महिलाएं और बेटियां 2 लाख तक का निवेश कर सकती है। जिसके चलते उन्हें किसी निवेश पर कोई टेक्स का भुगतान नही करना होगा। इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाएं और बेटियां 2 लाख रुपए तक जमा करा सकती है, जिसके बाद जमा राशि पर सरकार आपको 7.5% की दर से ब्याज देगी। इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना के माध्यम से महिलाएं 2 साल के लिए 2 लाख रुपए तक का निवेश कर सकेंगी। इस जमा राशि की अवधी 2 वर्ष तक ही होगी, यह योजना मार्च 2023 से मार्च 2025 तक के लिए मान्य होगी। यदि किसी परिस्थिति में अगर किसी महिला को पैसो की जरूरत पड़ी, तो वह अपने पेसे वापिस भी निकाल सकती है। 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लाभ

1. इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी उम्र की महिलाए और बेटियां महिला सम्मान बचत पत्र पर अकाउंट खुलवा सकती है। 
2. यह योजना 2 साल तक के लिए निर्धारित की गई है, कोई भी महिला या लड़की इस अकाउंट को खुलवा सकती है।
3. इस योजना में सरकार 7.5% के हिसाब से ब्याज देगी। इस योजना में अन्य योजनाओं जैसे PPF,NSC से भी अधिक प्याज प्राप्त होगा। 
4. इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा 1 फरवरी 2023 को की गई है। 
5. इस योजना के तहत खाता कम से कम 1000 रुपये से खोलना होगा। 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की पात्रता 

1 . महिला सम्मान बचत पत्र में अकाउंट खुलवाने के लिए महिलाओ को भारत का मूल निवासी होना चाहिए। 
2 . इस योजना के लिए किसी भी उम्र की महिला या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र के योग्य है।  
3 . महिला सम्मान बचत पत्र में खाता खुलवाने के लिए किसी भी जाति , वर्ग , धर्म की महिलाये और लड़किया पात्र होगी। 
4 . महिलाओ की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।  
5 . महिला परिवार की आय 7 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 के लिए दस्तावेज 

1 . आधार कार्ड 
2 . आय प्रमाण पत्र 
3 . आयु प्रमाण पत्र     
4 . मोबइल नंबर 
5 . पासपोर्ट साइज फोटो 
6 .मूल निवासी प्रमाण पत्र 
7 . ईमेल आईडी आदि 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया 

महिला समान बचत पत्र की योजना केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह घोषणा 1 फरवरी 2023 के बजट में की थी। अभी तक इस योजना के लिए सरकार द्वारा कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। जैसे ही इस योजना के सम्बन्ध में कोई भी अपडेट जारी की जाएगी, इसी पोस्ट में जानकारी दी जाएगी। 

सरकार की तरफ से आधिकारिक सुचना आने पर ही आपको इसके आगे की जानकारी दी जायेगी, कोई निर्देश आने पर ही आपको अपडेट करेंगे जिससे आप इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना से जुड़ सके।  

इसी प्रकार की खबर के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

यह भी पढ़ें:


Post a Comment

0 Comments