श्रीमती सरोजिनी नायडू जी के जन्मदिवस पर, उनकी बायोपिक बनने का हुआ ऐलान

mrs sarojini naidu biopic movie


देश की पहली महिला राज्यपाल रही श्री सरोजनी नायडू के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही है। उनके जीवन को दो अभिनेत्रियां पर्दे पर दर्शाएंगी। इसमें सोनल मोंटेरो युवा सरोजिनी नायडू का रोल निभाने का मौका मिलेगा, जबकि 35 से 70 साल तक की आयु की सरोजिनी नायडू की भूमिका में अभिनेत्री शांति प्रिया होंगी। शांति प्रिया लम्बे समय के बाद किसी फिल्म में नजर आएँगी।

कौन है श्री सरोजनी नायडू ?

देश की पहली महिला राज्यपाल रही श्री सरोजनी नायडू जी का आज जन्मदिन है। इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारत के सभी नागरिक उन्हें भारत की कोकिला भी कहते है, वे एक प्रसिद्ध कविताकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रही है और गीतकार के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी है। 

13 फरवरी 1879 को सरोजनी नायडू जी का जन्म हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने 12 वर्ष की उम्र से ही कविता लिखना शुरू कर दिया था। सरोजनी जी, आठ भाई बहनो में सबसे बड़ी थी। वे हर काम में होनहार थी उन्हें लेखन का बहुत शोक था। सरोजनी जी ने "माहेर मुनीर" नामक एक नाटक लिखा था जिसके लिखने के बाद ही उन्हें प्रसिद्ध लेखिका की उपधि मिली थी। 

13 साल की उम्र में ही उन्हें लेडी ऑफ दी लेक ,गोल्डन थ्रैशोल्ड, बर्ड ऑफ टाइम तथा ब्रोकन विंग इन सभी कविताओं से सुप्रसिद्ध कवियत्री की पहचान मिली थी। उन्हें  हिंदी ,अंग्रेजी, बांग्ला और गुजराती भाषा का भी ज्ञान था।

सरोजनी जी जब 16 साल की हुई, तब उन्हें हैदराबाद के निजाम से छात्रवृति मिलने के बाद, वे लन्दन के किंग्स कॉलेज में पढ़ने चली गई। सरोजनी जी महिलाओ के लिए हमेसा से कुछ करना चाहती थी इसलिए वे भारत में हो रहे आंदोलनो से जुड़ने लगी। 

राजनितिक जीवन

1925 में सरोजिनी जी कानपूर से इंडियन नेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष बनने के लिए खड़ी हुई और जीत कर पहली महिला अध्यक्ष बन गई. 1928 में सरोजिनी जी USA से आई और गांधीजी के अहिंसावादी बातों को माना और उसे लोगों तक पहुँचाया. 1930 में सरोजिनी जी ने गुजरात में गांधीजी के नमक सत्याग्रह में मुख्य भूमिका निभाई थी. 1930 में जब गांधीजी को गिरफ्तार कर लिया गया था, तब सरोजिनी जी ने ही गांधीजी की जगह काम किया और कमान संभाली थी. 1942 में गाँधीजी के भारत छोड़ो आन्दोलन में उनकी मुख्य भूमिका थी, उन्हें गांधीजी के साथ 21 महीनों तक जेल में भी डाला गया.

Post a Comment

0 Comments