Jharkhand Home Guard Bharti 2023: सातवीं और दसवीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सैलरी 23000 रूपये

Jharkhand Home Guard Bharti 2023


Jharkhand Home Guard Bharti 2023: झारखंड होम डिफेंस कॉलोनी होमगार्ड के 15 सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए सातवीं पास या दसवीं पास उम्मीदवार 9 मई तक झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Jharkhand Home Guard Bharti 2023: भर्ती की जानकारी

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गढ़वा द्वारा ग्रामीण और शहरी होम गार्ड के कुल 1501 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके तहत गढ़वा (ग्रामीण), मेराल, रमुना, नगर, सगमा, धुरकी, भवनाथपुर, खरौंधी, मझिऑव, कांडी, बरडीहा, रंका, भंडरिया, रमकंडा, चिनिया, बड़गड, केतार, विशुनपुरा, डंडई और डंडा के साथ-साथ गढ़वा (शहरी) होम गार्ड की भर्ती की जाएगी। इनमे 1456 पदों पर ग्रामीण जबकि 45 पदों पर शहरी होमगार्ड की भर्ती होगी।

Jharkhand Home Guard Bharti 2023: शैक्षणिक योग्यता

गढ़वा (झारखंड) होम गार्ड भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 7वीं कक्षा पास की हो। हालांकि, शहरी क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए।

Jharkhand Home Guard Bharti 2023: आयुसीमा 

उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2023 को 19 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए छूट भी दी गई है।

Jharkhand Home Guard Bharti 2023: सैलरी

भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उमीदवार को हर महीने 15 हजार रुपए से लेकर 23 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

Jharkhand Home Guard Bharti 2023: ऐसे करें आवेदन

गढ़वा जिला प्रशासन की ऑफिशियल वेबसाइट garhwa.nic.in के होम पेज पर लेटेस्ट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। हालांकि, आवेदन लिए उम्मीदवारों को झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल, recruitment.jharkhand.gov.in पर विजिट करना होगा। जहां ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख पर उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

ऑनलाइन आवेदन

इसी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है साथ ही हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

यह भी पढ़ें:

1. MANIT Bhopal Time Table 2023: मेनिट भोपाल ने जारी किया बीटेक, एमटेक टाइम टेबल

2. GAIL Gas Limited Bharti 2023

3. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार 2023: बुजुर्गों को मिलेगी हर महीने 500 रुपये

4. MP Army Public School Jabalpur Bharti 2023: मध्य प्रदेश आर्मी स्कूल में विभिन्न पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर भर्ती

Post a Comment

0 Comments