कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदक का चयन मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर किया जायेगा। कोल इंडिया लिमिटेड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है। CIL MT Vacancy 2025 के अंतर्गत 434 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15-01-2025 से प्रारम्भ हो चुके है।
विभाग | पदों की संख्या | योग्यता |
---|---|---|
सामुदायिक विकास | 20 | मास्टर डिग्री / पीजी डिप्लोमा (सामुदायिक विकास/ग्रामीण विकास) न्यूनतम 60% अंकों के साथ। |
पर्यावरण | 28 | पर्यावरण इंजीनियरिंग में डिग्री 60% अंकों के साथ या किसी भी इंजीनियरिंग डिग्री के साथ पीजी डिप्लोमा। |
वित्त | 103 | सीए (CA) / आईसीडब्ल्यूए (ICWA)। |
विधि | 18 | विधि में स्नातक (3 वर्ष या 5 वर्ष) न्यूनतम 60% अंकों के साथ। |
विपणन और बिक्री | 25 | एमबीए / प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा (मार्केटिंग में विशेषज्ञता) 60% अंकों के साथ। |
सामग्री प्रबंधन | 44 | बी.ई. / बी.टेक (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल) न्यूनतम 60% अंकों के साथ। |
कार्मिक और एचआर | 97 | स्नातक डिग्री के साथ एचआर / औद्योगिक संबंध / सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री या एमबीए न्यूनतम 60% अंकों के साथ। |
सुरक्षा | 31 | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री। |
कोल प्रिपरेशन | 68 | बी.ई. / बी.टेक / बी.एससी |
Salary (सैलरी)
इस भर्ती में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 50,000 – 1,60,000 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
इस भर्ती में मैनेजमेंट ट्रेनी के 434 पदों पर भर्ती निकली है तो यहां निचे टेबल में विभाग , पद और योग्यता की जानकारी दी गई है
Age Limit (आयुसीमा)
कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 30-09-2024 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
Application Fees (आवेदन फीस)
इस भर्ती के लिए आवेदन फीस जनरल और ओबीसी केटेगरी वाले आवेदकों के लिए 1180 रूपये। SC/ ST और दिव्यांग वर्ग वाले आवेदकों के लिए निशुल्क है।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
CIL MT Recruitment 2025 में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म 15-01-2025 से स्वीकार किये जायेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14-02-2025 तक है।
कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आपको CIL MT की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.coalindia.in/ पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर Vacancy की लिंक दी गई है, उस पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरें और आवेदन फॉर्म को सफलता पूर्वक जमा करें।
0 Comments