MP Teacher Admit Card 2025: एमपी प्राथमिक और मिडिल स्कूल टीचर भर्ती प्रवेश पत्र जारी, डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और महत्वपूर्ण जानकारी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा वर्ग 2 और वर्ग 3 शिक्षक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। आवेदक  MP Teacher Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते है। इस लेख में आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में आसान भाषा में दी गई है।

mp-teacher-admit-card-2025


MP Teacher Admit Card 2025 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्राइमरी और मिडिल स्कूल टीचर परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। विभाग द्वारा परीक्षा का आयोजन 20 से 29 अप्रैल 2025 तक किया जायेगा। आवेदक एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के द्वारा अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। 

MP Teacher Admit Card 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

  • एडमिट कार्ड रिलीज: 13 अप्रैल 2025
  • परीक्षा तिथि: 20 से 29 अप्रैल 2025

MP Teacher Admit Card 2025 में क्या जांचें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरणों को ध्यान से जांचें:

  • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्म तिथि आदि)
  • परीक्षा केंद्र और समय
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से संबंधित निर्देश
  • यदि कोई त्रुटि हो, तो तुरंत प्राधिकरण से संपर्क करें ताकि परीक्षा के दिन परेशानी न हो।


परीक्षा के दिन क्या साथ लाएं?

परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित चीजें अवश्य लाएं:

  • MP Teacher Admit Card 2025 की प्रिंटेड कॉपी
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • एडमिट कार्ड में उल्लिखित अन्य दस्तावेज
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि सत्यापन प्रक्रिया सुचारू रूप से हो।

MP Teacher Bharti 2025: विषयवार परीक्षा तिथि और पेपर कोड

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में 10,758 पदों के लिए 20 से 29 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। यह परीक्षा 10 दिनों में 28 शिफ्ट में होगी। विषयवार पेपर कोड निम्नलिखित हैं:

01: MSTST हिंदी

02: MSTST अंग्रेजी

03: MSTST संस्कृत

05: MSTST गणित

06: MSTST विज्ञान

07: MSTST सामाजिक विज्ञान

08: MSTST शारीरिक शिक्षा

09: MSTST गायन वादन

10: PSTST शारीरिक शिक्षा

11: PSTST गायन वादन

12: PSTST नृत्य

हिंदी विषय की परीक्षा 5 शिफ्ट में होगी, जबकि अंग्रेजी की 1 शिफ्ट में।


MP Teacher Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

अपना MP Teacher Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करें:

  • आपको सबसे पहले MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर दी गई लिंक "Test Admit Card : Middle and Primary School Teacher Selection Test - 2024” पर क्लिक करे।
  • अब अपना आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि या अन्य पूछी गई जानकारी भरें।
  • इस तरह आप आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।


महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोड करे 

ऑफिसियल वेबसाइट



अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: MP Teacher Admit Card 2025 कब जारी होगा?

उत्तर: यह परीक्षा से 10-15 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखें।


प्रश्न 2: यदि मैं अपना आवेदन क्रमांक भूल जाऊं तो क्या करूं?

उत्तर: आधिकारिक पोर्टल पर “आवेदन क्रमांक भूल गए” विकल्प का उपयोग करें और ईमेल या फोन नंबर के माध्यम से इसे प्राप्त करें।


प्रश्न 3: क्या मैं परीक्षा केंद्र बदल सकता हूं?

उत्तर: आमतौर पर केंद्र बदला नहीं जाता। विशेष परिस्थितियों में प्राधिकरण से संपर्क करें।


Post a Comment

0 Comments