RRB Assistant Loco Pilot Vacancy 2025: रेलवे में 9970 पदों पर होगी लोको पायलट की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ

RRB Assistant Loco Pilot Vacancy 2025: रेलवे द्वारा 9970 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दसवीं पास युवाओ के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुके है। योग्य आवेदक रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

rrb-assistant-loco-pilot-vacancy-2025


रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती नोटिफिकेशन

भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती निकली है। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 11 मई 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। इस भर्ती नोटिफिकेशन में जोन अनुसार पदों की जानकारी दी गई है।

  • आरआरबी अहमदाबाद: 497  
  • आरआरबी अजमेर (NWR): 679  
  • आरआरबी अजमेर (WCR): 141  
  • आरआरबी भोपाल (WCR): 46  
  • आरआरबी भोपाल (WR): 618  
  • आरआरबी भुवनेश्वर: 928  
  • आरआरबी बिलासपुर: 568  
  • आरआरबी चंडीगढ़: 433  
  • आरआरबी चेन्नई: 362  
  • आरआरबी गोरखपुर: 100  
  • आरआरबी गुवाहाटी: 30  
  • आरआरबी जम्मू और श्रीनगर: 8  
  • आरआरबी कोलकाता (ER): 262  
  • आरआरबी कोलकाता (SER): 458  
  • आरआरबी मालदा (ER): 410  
  • आरआरबी मालदा (SER): 24  
  • आरआरबी मुंबई (SCR): 22  
  • आरआरबी मुंबई (CR): 376  
  • आरआरबी मुंबई (WR): 342  
  • आरआरबी मुजफ्फरपुर: 89  
  • आरआरबी पटना: 33  
  • आरआरबी प्रयागराज (NR): 80  
  • आरआरबी प्रयागराज (NCR): 508  
  • आरआरबी रांची (ECR): 578  
  • आरआरबी रांची (SER): 635  
  • आरआरबी सिकंदराबाद (SCR): 967  
  • आरआरबी सिकंदराबाद (ECOR): 533  
  • आरआरबी सिलीगुड़ी: 95  
  • आरआरबी तिरुवनंतपुरम: 148 

सैलरी


रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के तहत चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 19900 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता


इस भर्ती के लिए आवेदक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही आवेदक के पास सम्बंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। अन्य पदों के लिए आवेदक के पास इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। 

आयुसीमा


रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। सभी आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी। 

आवेदन फीस


इस भर्ती के तहत जनरल, ओबीसी और EWS आवेदकों को 500 रूपये और SC/ST/Pwd/ भूतपूर्व सैनिक और सभी महिला वर्ग को 250 रूपये का भुगतान करना होगा। स्टेज 1 परीक्षा के बाद जनरल, ओबीसी और EWS आवेदकों को 400 रूपये और SC/ST/Pwd/ भूतपूर्व सैनिक और सभी महिला वर्ग के आवेदकों को 200 रूपये फीस रिफंड कर दी जाएगी। 

महत्वपूर्ण तिथि


इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 अप्रैल 2025 से 11 मई 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। आवेदक फॉर्म में त्रुटि होने पर 14 से 23 मई 2025 तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते है। 

चयन प्रक्रिया


आवेदकों का चयन सीबीटी परीक्षा 1, सीबीटी परीक्षा 2 और दस्तावेज परिक्षण के माध्यम से होगा। 

RRB Assistant Loco Pilot Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?


योग्य आवेदक रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन फॉर्म में अपनी समूर्ण जानकारी भरकर केटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करना है। 




अन्य भर्ती: MPSFRI Recruitment 2025 

Post a Comment

0 Comments