MP NID Recruitment 2025: मध्य प्रदेश नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन भर्ती, इन पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (NID) द्वारा MP NID Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की तिथि, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन विधि से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई है।

MP NID Recruitment 2025


MP NID Vacancy 2025 Post Details

इस भर्ती के तहत टेक्निकल इंस्ट्रक्टर और डिप्टी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कुल 03 पदों में टेक्निकल इंस्ट्रक्टर के 02 पद (UR – 01, OBC – 01) और डिप्टी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) का 01 पद (UR)  है।

MP NID Educational Qualification 2025

  • टेक्निकल इंस्ट्रक्टर: 3 वर्षीय डिप्लोमा के साथ चार वर्ष का अनुभव या संबंधित क्षेत्र में डिग्री के साथ दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को अंग्रेजी में बातचीत करने में सक्षम होना चाहिए तथा संबंधित सॉफ्टवेयर का ज्ञान होना चाहिए। 
  • डिप्टी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): विद्युत अभियांत्रिकी में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री आवश्यक है। इसके साथ CPWD/PWD या सरकारी संस्थान/स्वायत्त निकाय/PSU/प्रतिष्ठित प्राइवेट इंडस्ट्री में सहायक इंजीनियर के रूप में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। बड़े शैक्षणिक परिसरों के प्रबंधन का अनुभव वांछनीय है।

MP NID Salary 2025

टेक्निकल इंस्ट्रक्टर को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर पे लेवल-6 के अनुसार ₹55,932/- प्रतिमाह सैलरी प्राप्त होगी। डिप्टी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को पे लेवल-7 के अनुसार ₹70,942/- प्रतिमाह सैलरी प्राप्त होगी।

MP NID Application Fee

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ₹500 देना होगा।

MP NID Age Limit 2025

कॉन्ट्रैक्ट आधार पर अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है। आयु में छूट भारत सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

MP NID Selection Process 2025

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा 120 मिनट की होगी और कुल 100 अंक की होगी। स्किल टेस्ट 40 अंकों का होगा जिसमें न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा के आधार पर शीर्ष 10 उम्मीदवार, दस्तावेज सत्यापन के बाद ही स्किल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट दोनों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

MP NID Apply Process

उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेजों को रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से निचे दिए गए पते पर भेजना होगा। आवेदन पत्र सही प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर भेजना अनिवार्य है।

पता: The Administrative Officer, Establishment Section, National Institute of Design, Madhya Pradesh, Village – Acharpura, Eint Khedi, District Bhopal, Madhya Pradesh – 462038

MP NID Important Dates 2025

MP NID Notification 2025 को 13 नवंबर 2025 को जारी किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2025 निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समयसीमा के भीतर ही अपना आवेदन भेजें, अन्यथा उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

MP NID Notification PDF & Official Website

Post a Comment

0 Comments