MP Patwari Syllabus 2022; मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती एग्जाम सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, परीक्षा तिथि

MP Patwari Syllabus 2022



MP Patwari Syllabus 2022: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी के 2736 पदों पर भर्ती निकली है। इस पोस्ट में सिर्फ पटवारी के पद और योग्यता के बारे में जानकारी दी जा रही है। वैसे तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के लिए ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के अंतर्गत 3555 पदों पर भर्ती निकली है। चूँकि आवेदकों को सबसे ज्यादा इन्तजार पटवारी के पद पर होने वाली भर्ती के लिए था, इसलिए सिर्फ पटवारी के पद के सबंध में ही इस पोस्ट में जानकारी शेयर की जा रही है। पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़े, इसमें एमपी पटवारी से सबंधित सम्पूर्ण जानकारी शेयर की गई है।

सबसे पहले मोटामाटी बात करे तो एमपी पटवारी के लिए ऑनलाइन फॉर्म 05 जनवरी 2023 से स्वीकार किये जायेंगे, फॉर्म  भरने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 रहेगी। इस बारे में तो आपको जानकारी होगी ही, अब इस बारे पटवारी भर्ती के सिलेबस में क्या बदलाव किया गया है, इस बारे में भी इस पोस्ट में जानकारी दी गई है। 


एमपी पटवारी के पदों की जानकारी


mp patwari bharti 2022
यदि आप जिले के अनुसार पटवारी के पदों पर जानकारी देखना चाहते है तो आपको एमपी पटवारी भर्ती 2022 पोस्ट नोटिफिकेशन देखना चाहिए। 


एमपी पटवारी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता


आवेदक ग्रेजुएशन पास होना चाहिए और आवेदक ने सीपीसीटी परीक्षा के अंतर्गत हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता परीक्षा पास की हो। यदि आपने सीपीसीटी परीक्षा अभी तक नहीं दी है तब भी आप आवेदन कर पाएंगे लेकिन आपको पटवारी के पद पर चयनित होने के बाद 3 वर्ष में सीपीसीटी परीक्षा पास करनी होगी। 


एमपी पटवारी परीक्षा की जानकारी


मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 को ऑनलाइन किया जायेगा। 15 मार्च 2023 को परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जायेगा। पहली शिफ्ट के लिए आवेदकों को सुबह 07 बजे रिपोर्टिंग करना है और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 12:30 बजे रिपोर्टिंग करना है। परीक्षा में उत्तर मार्क करने के लिए 03 घंटे का समय दिया जायेगा। सुबह की शिफ्ट में सुबह 09 से 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट में 02:30 से शाम 05:30 बजे तक।     


एमपी पटवारी परीक्षा पैटर्न



एमपी पटवारी और अन्य पदों के लिए एक ही ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इस परीक्षा में कुल 200 अंक के प्रश्न होंगे। जिसमे 100 अंक सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य इंग्लिश, और सामान्य गणित के होंगे तथा 100 अंक सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता, और सामान्य प्रबंधन के होंगे।   





इसी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है।



ये पोस्ट भी पढ़ें: -




Post a Comment

0 Comments