SBI Bank Bharti 2023: भारतीय स्टेट बैंक में 1438 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये गए है। बैंक द्वारा क्लर्क, ऑफिसर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। एसबीआई बैंक से रिटायर्ड ऑफिसर्स/ स्टाफ आवेदक SBI की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 है।
बैंक द्वारा संविदा के आधार पर भर्ती निकली है। बैंक ने यह भर्ती दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, पटना, अहमदाबाद, हैदराबाद, महाराष्ट्र और चेन्नई सर्किल के लिए आयोजित की है। इस भर्ती में उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के आधार पर चयनित किया जायेगा। आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 22 दिसंबर 2022 को 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पदों की संख्या: 1438 पद
- General: 680
- EWS: 125
- OBC: 314
- SC: 198
- ST: 121
SBI Bank Bharti 2023: महत्वपूर्ण तिथि
SBI Bank Bharti 2023 के लिए आवेदन फॉर्म 22 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुके है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 है।
SBI Bank Bharti 2023: सैलरी
क्लर्क के पद पर चयनित उम्मीदवार को 25000 रूपये, JMGS-I को 35000 रूपये तथा MMGS-II और MMGS-III को 40000 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
Use WhatsApp Without Internet; व्हाट्सएप की ओर से तोहफा, अब बिना इंटरनेट करो चैटिंग, ये रही सेटिंग
इसी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है।
0 Comments