भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर उत्तर प्रदेश में जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने चंद्रशेखर के ऊपर 4 राउंड फायरिंग की और जिस कार से हमलावर आये थे वह हरियाणा नंबर की कार थी। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे भी टूटे गए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
चंद्रशेखर आजाद भाई की गाड़ी पर बंदूकों से हमला बाल बाल बचे pic.twitter.com/DQLybNOifB
— Anjul Bamhrolia (@AnjulBamhrolia) June 28, 2023
हमलावरों की तलाश जारी
हमलावरों की कार एक जगह CCTV कैमरे में नजर आई है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। वहीं CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। चंद्रशेखर के समर्थकों ने पुलिस को बताया कि वह समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर में सवार होकर देवबंद आए थे।कौन है चंद्रशेखर आज़ाद?
यदि आप चंद्रशेखर के बारे में नहीं जानते है तो हम बता दें कि ये भीम आर्मी के सह-संस्थापक और अध्यक्ष हैं।चन्द्रशेखर अम्बेडकरवादी कार्यकर्ता के साथ साथ वकील भी हैं। आजाद, सतीश कुमार और विनय रतन सिंह ने 2014 में भीम आर्मी की स्थापना की जिसका उद्देश्य भारत में शिक्षा के माध्यम से दलित हिंदुओं की मुक्ति के लिए काम करना है।
2015 से चंद्रशेखर का राजनितिक सफर शुरू हुआ। 15 मार्च 2020 को उन्होंने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) दल की स्थापना की। यह घोषणा बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम की 86वीं जयंती पर की गई थी।
0 Comments