इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ग्रेजुएशन उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। योग्य आवेदक IPPB Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 01 मार्च 2025 से स्वीकार किये जा रहे है।
IPPB Recruitment 2025
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में 51 पदों पर एग्जीक्यूटिव की भर्ती निकली है, जिसमे 13 पद जनरल केटेगरी के लिए, 03 पद EWS केटेगरी के लिए, 19 पद ओबीसी के लिए, 12 पद SC के लिए और 04 पद ST केटेगरी के लिए है। निचे राज्यवार पदों की जानकारी दी गई है-
- छत्तीसगढ़ – 03 पद
- असम – 03 पद
- बिहार – 03 पद
- गुजरात – 06 पद
- हरियाणा – 01 पद
- जम्मू और कश्मीर – 02 पद
- लक्षद्वीप – 01 पद
- महाराष्ट्र – 03 पद
- गोवा – 01 पद
- अरुणाचल प्रदेश – 03 पद
- मणिपुर – 02 पद
- मेघालय – 04 पद
- मिजोरम – 03 पद
- नागालैंड – 05 पद
- त्रिपुरा – 03 पद
- पंजाब – 01 पद
- राजस्थान – 01 पद
- तमिलनाडु – 02 पद
- पुदुचेरी – 01 पद
- उत्तर प्रदेश – 01 पद
- उत्तराखंड – 02 पद
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती शैक्षणिक योग्यता
आवेदक किसी भी विषय से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए। सम्बंधित राज्य के मूल निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती आयुसीमा
इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 फरवरी 2025 के आधार पर की जायेगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती महत्वपूर्ण तिथि
IPPB Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 01 मार्च 2025 से 21 मार्च 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती आवेदन फीस
इस भर्ती में जनरल/ ओबीसी/ EWS केटेगरी के आवेदकों को 750 रूपये और SC/ST/PH केटेगरी के आवेदकों को 150 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
योग्य आवेदक IPPB की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। वेबसाइट के होमपेज पर इस भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन और आवेदन करने की लिंक दी गई है। आवेदकों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना है इसके पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरकर सबमिट करना है।

0 Comments