MP NVS Recruitment 2025: मध्य प्रदेश नवोदय विद्यालय ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, इंटरव्यू के द्वारा होगा चयन

mp-nvs-recruitment-2025



नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदकों का चयन टीजीटी, लाइब्रेरियन, पीजीटी, और स्टाफ नर्स के पदों पर किया जायेगा। MP NVS Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 30 मार्च 2025 से 08 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

MP NVS Recruitment 2025 Notification


नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा 29 मार्च 2025 को अधिसूचना जारी की गई है। शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए भोपाल संभाग के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों में अनुबंध के आधार पर शिक्षकों और स्टाफ नर्स की सेवाएं लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 34125 से 42250 रूपये सैलरी मिलेगी। 

MP NVS Recruitment 2025: पदों की जानकारी



नवोदय विद्यालय समिति भोपाल में टीजीटी (हिंदी, इंग्लिश, मैथमेटिक्स, साइंस, सोशल साइंस, ओरिया, कंप्यूटर साइंस, 3rd भाषा, म्यूजिक, आर्ट, वोकेशनल टीचर), पीजीटी (हिंदी, इंग्लिश, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस/ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, हिस्ट्री, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स), लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकली है। शैक्षणिक योग्यता की जानकारी निचे दिए गए ऑफिसियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते है। 


चयनित आवेदकों को नार्मल और हार्ड स्टेशन के अनुसार सैलरी मिलेगी। पीजीटी के पदों पर चयनित आवेदकों को 35750 से 42250 रूपये, टीजीटी के पदों पर चयनित आवेदकों को 34125 से 40625 रूपये और स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित आवेदकों को 34125 से 40625 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। 

MP NVS Recruitment 2025: आयुसीमा


नवोदय विद्यालय समिति भोपाल भर्ती के अंतर्गत शैक्षणिक पदों के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए तथा स्टाफ नर्स के पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। 

MP NVS Recruitment 2025: महत्वपूर्ण लिंक






अन्य भर्ती: MP Food Safety Officer Recruitment 2025

Post a Comment

0 Comments