MP Police Constable Exam 19 Nov 2025 1st Shift प्रश्न-उत्तर, PDF फाइल डाउनलोड करे

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ये परीक्षाएं 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। इस आर्टिकल में MP Police Constable Exam 19 Nov 2025 1st Shift प्रश्न-उत्तर दिए गए है। ये आवेदकों की मेमोरी के आधार पर लिखे गए है। 

mp-police-constable-exam-19-nov-2025


MP Police Constable Exam 19 Nov 2025 1st Shift प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. सतपुड़ा की रानी किसे कहा जाता है?
उत्तर. सतपुड़ा की रानी पंचमढ़ी को कहा जाता है। यह सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है और प्राकृतिक सुंदरता, झरनों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 2. चंडी देवी का मेला कहां लगता है?
उत्तर. चंडी देवी का मेला मध्य प्रदेश के सीधी जिले के घोघरा गांव में लगता है। यह देवी पार्वती के अवतार चंडी देवी को समर्पित है और बघेल राजवंश की कुलदेवी भी मानी जाती हैं।

प्रश्न 3. 1952 में भोपाल विधानसभा में कितनी एकल सीटें थीं?
उत्तर. 1952 में भोपाल विधानसभा में कुल 30 सीटें थीं, जिनमें से 16 एकल (single member) सीटें थीं और 7 द्विसदस्यीय सीटें थीं।

प्रश्न 4. भारत में औद्योगिक लाइसेंसिंग प्रणाली कब शुरू हुई?
उत्तर. भारत में औद्योगिक लाइसेंसिंग प्रणाली 1948 में शुरू हुई और बाद में 1951 के औद्योगिक विकास एवं विनियमन अधिनियम तथा 1956 की औद्योगिक नीति से और मजबूत हुई।

प्रश्न 5. बास्केटबॉल की रिंग की ऊंचाई कितनी होती है?
उत्तर. बास्केटबॉल की रिंग की ऊंचाई जमीन से 3.05 मीटर (लगभग 10 फीट) होती है।

प्रश्न 6. अंतर राज्य परिषद भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में है?
उत्तर. अंतर राज्य परिषद का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 263 में है।

प्रश्न 7. इंदौर का केंद्रीय संग्रहालय किसने बनवाया था?
उत्तर. इंदौर का केंद्रीय संग्रहालय 1923 में होलकर वंश के राजा तुकोजीराव तृतीय ने नवरत्न मंदिर संस्थान के एक भाग के रूप में बनवाया था।

प्रश्न 8. 1398 में तुगलक वंश के पतन का कारण कौन था?
उत्तर. 1398 में तैमूर के आक्रमण के कारण तुगलक वंश का पतन हुआ। तैमूर ने दिल्ली पर हमला कर भारी लूटपाट और नरसंहार किया।

प्रश्न 9. आधुनिक पुलिस प्रणाली की शुरुआत कब हुई?
उत्तर. आधुनिक पुलिस प्रणाली 1666 में पेरिस में किंग लुईस 14 द्वारा शुरू की गई। भारत में आधुनिक पुलिस प्रणाली 1861 के पुलिस अधिनियम से शुरू हुई।

MP Police Constable Exam 19 Nov 2025 1st Shift प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 10. ताप्ती नदी मध्य प्रदेश में कौन-सी सीमा बनाती है?
उत्तर. ताप्ती नदी सतपुड़ा पर्वतमाला के दक्षिण में बहती है और यह दक्षिणी सीमा का निर्माण करती है। यह पूर्व से पश्चिम की ओर अरब सागर की खंभात खाड़ी में मिलती है।

प्रश्न 11. पुरुषों की 100 मीटर अंडर-18 विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया?
उत्तर. जापान के 16 वर्षीय सोराटो सिमुजू ने 10 सेकंड में 100 मीटर दौड़कर अंडर-18 विश्व रिकॉर्ड बनाया।

प्रश्न 12. कश्मीर और लद्दाख को कौन-सी पर्वत श्रेणी अलग करती है?
उत्तर. जास्कर पर्वतमाला कश्मीर और लद्दाख को अलग करती है।

प्रश्न 13. तारों की टिमटिमाहट किस रंग की दिखाई देती है?
उत्तर. तारों की टिमटिमाहट लाल और नीले दोनों रंगों में दिखाई देती है और रंग तेजी से बदलते हैं।

प्रश्न 14. सांची स्तूप से संबंधित कौन-सा कथन गलत है?
उत्तर. गलत कथन था— सांची स्तूप से तीन शेर लिए गए थे। सही यह है कि अशोक स्तंभ पर चार शेर थे।

प्रश्न 15. बास्केटबॉल में आक्रमक खिलाड़ी कितने सेकंड से अधिक D-area में नहीं रह सकता?
उत्तर. आक्रमक खिलाड़ी 3 सेकंड से अधिक D-area (फ्री थ्रो लेन) में नहीं रह सकता।

प्रश्न 16. दिल्ली–मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना किस देश की भागीदारी से बनाई जा रही है?
उत्तर. यह परियोजना भारत–जापान की साझेदारी में विकसित की जा रही है।

प्रश्न 17. मध्य प्रदेश में कौन-कौन से प्रमुख पुरस्कार दिए जाते हैं?
उत्तर. मध्य प्रदेश में कालिदास सम्मान, विक्रम पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, महात्मा गांधी सम्मान और इंदिरा गांधी सम्मान जैसे पुरस्कार दिए जाते हैं।

प्रश्न 18. प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर. प्लास्टर ऑफ पेरिस का सूत्र है: CaSO4·1/2 H2O

प्रश्न 19. सोने को किस अम्ल से साफ किया जाता है?
उत्तर. सोने को नाइट्रिक एसिड और हाइड्रोक्लोरिक एसिड के मिश्रण (जिसे एक्वा रेजिया कहते हैं) से साफ किया जाता है।

प्रश्न 20. 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
उत्तर. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड) ने सबसे ज्यादा 263 रन बनाए।

डाउनलोड पीडीऍफ़ फाइल

Post a Comment

0 Comments