Pathaan Movie 1st Day Box Office Collection: यशराज फिल्म प्रॉडकशन की फिल्म पठान ने पहले दिन बेहतर प्रदर्शन किया है। शाहरुख़ खान की पहली फिल्म है जिसने पहले ही दिन 57 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि यह आकड़ा वॉर फिल्म और KGF2 के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा है। यदि फिल्म को बायकॉट करने का ट्रेंड ना चला होता तो फिल्म और भी बेहतर कर सकती थी।
लेकिन जिस तरह का पहले दिन का कलेक्शन रहा है, शाहरुख़ खान और इनकी टीम इससे भी खुश होगी। शाहरुख़ खान की फिल्म को इस हफ्ते 26 जनवरी का भी फायदा होने वाला है। लोग अपनी फॅमिली के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते है।
शाहरुख़ खान की पिछली फिल्मो की बात करे तो हैप्पी न्यू ईयर, जो कि साल 2014 में रिलीज हुई थी, उसका पहले दिन का कलेक्शन 45 करोड़ रूपये था। पठान फिल्म का 57 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ भारत के सिनेमाघरों का है।
पठान न सिर्फ बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा की बल्कि शाहरुख खान के अभी तक के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि 25 जनवरी छुट्टी का दिन नहीं हो के बाद भी फिल्म ने इतना बढ़िया कलेक्शन किया।
तरण आदर्श द्वारा जारी आकड़े
तरण आदर्श द्वारा ट्विटर पर शेयर किये गए डेटा को सही माने तो 25 जनवरी को पठान ने भारत में 57 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस 57 करोड़ में, हिंदी वर्जन से 55 करोड़ और तमिल-तेलगु वर्जन से 2 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ है।
‘PATHAAN’ CREATES HISTORY, BIGGEST DAY 1 TOTAL… #Pathaan is now BIGGEST OPENER [#Hindi films] in #India… *Day 1* biz…
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 26, 2023
⭐️ #Pathaan: ₹ 55 cr [Non-holiday]
⭐️ #KGF2 #Hindi: ₹ 53.95 cr
⭐️ #War: ₹ 51.60 cr
⭐️ #TOH: ₹ 50.75 cr
Nett BOC. #India biz. pic.twitter.com/y2c5F0ySN0
अब देखना होगा छुट्टी वाले दिन यानि 26 जनवरी को फिल्म कितना कलेक्शन करती है। यदि 25 जनवरी का दर्शको का रिस्पांस पॉजिटिव आया तो इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म 26 जनवरी को और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसके बाद रविवार तक फिल्म अच्छा खासा कारोबार कर सकती है।
इसी प्रकार की खबर के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।
यह भी पढ़ें:
Pathaan Movie 2nd Day Collection; पठान फिल्म की ये रही दूसरे दिन की कमाई, जानिए बस एक क्लिक पर
0 Comments