एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023; मध्य प्रदेश में 294 पदों पर निकली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती

mp anganwadi bharti 2023 in hindi


एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023: मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग में निकली 294 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ग्वालियर संभाग मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2023 है। पांचवी से लेकर बारहवीं पास महिला उम्मीदवार एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिये ऑफलाइन आवेदन कर सकती है। 

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के द्वारा ग्वालियर, गुना, दतिया, शिवपुरी और अशोकनगर में 294 पदों महिला आवेदकों का चयन किया जायेगा। इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। MP Anganwadi Bharti 2023 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 88 पद, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 05 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 201 पदों पर महिला आवेदकों को चुना जायेगा। जिलेवॉर जानकारी आवेदक यहाँ एमपी आंगनवाड़ी भर्ती पर विजिट करके देख सकते है। 


यह भी पढ़ें : श्रम कार्ड के 1000 रूपये कब तक आएंगे, अपने मोबाइल नंबर से चेक करे

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023: योग्यता

MP Anganwadi Bharti 2023 के लिए आंगनवाड़ी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए महिला उम्मीदवार पांचवी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार दसवीं/ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उमीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि भर्ती जिस ग्राम या वार्ड में है आवेदक उसी ग्राम या वार्ड का निवासी होना चाहिए। 

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023: आवेदन कैसे करे?

महिला आवेदक को निचे दिए फॉर्म को डाउनलोड करके इसमें अपनी सम्पूर्ण जानकारी सही सही भरना है। फॉर्म के साथ अपने सभी जरुरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को जिले के सबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में 20 जनवरी 2023 तक जमा करना है। 

डाउनलोड आवेदन फॉर्म

ऑफिसियल वेबसाइट


SBI Bank Bharti 2023; स्टेट बैंक में निकली 1438 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023

इसी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है।

Post a Comment

0 Comments