यदि आपको भी बैंक से सबंधित कोई महत्वूर्ण कार्य है, तो ये खबर आपके काम की है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर बैंको की छुट्टी को लेकर अपडेट दी है। जिसमे दी गई जानकारी के अनुसार इस हफ्ते 5 दिन बैंक की छुट्टी रहेगी। आप भी चेक कर सकते है आपके शहर में बैंक किस दिन खुलेंगे और कब बंद रहेंगे।
बैंक में छुट्टी को लेकर रिज़र्व बैंक द्वारा पहले ही जानकारी वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाती है। रिज़र्व बैंक द्वारा सभी राज्यों के रीजनल ऑफिस की छुट्टियों के बारे में जानकारी पोर्टल पर दी जाती है। ये छुट्टिया राज्य के अनुसार अलग अलग भी हो सकती है, हो सकता है जो छुट्टी RBI द्वारा एक राज्य में दी हो वह पूरी देश पर लागु ना हो। इसलिए आप पहले अपने राज्य और शहर के बैंक की छुट्टियों की जानकारी चेक करे, लिंक निचे दी गई है।
यह भी पढ़ें:
कब कब बैंक बंद रहेंगे?
अगले हफ्ते 05 दिन यानी 23, 25, 26, 28 और 29 जनवरी को अलग अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आइये जानते है किस कारण और कहाँ बैंक बंद रहेंगे।
- 23 जनवरी 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 जनवरी 2023 को राज्य दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 जनवरी 2023 को पुरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 जनवरी 2023 को चौथा शनिवार है।
- 29 जनवरी 2023 को रविवार है।
RBI ऑफिसियल वेबसाइट से चेक करे
इसी प्रकार की खबर के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।
0 Comments