LIC AAO Bharti 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा सहायक प्रशानिक अधिकारी (जनर्लिस्ट) के 300 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए भारत के नागरिको से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जा रहे है। LIC द्वारा Assistant Administrative Officers (Generalist) का यह 31वा बेच होगा। LIC में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा अवसर है।
इस भर्ती के तहत कुल 300 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमे जनरल के 112 पद, OBC के 84 पद, EWS के 27 पद, SC के 50 पद और ST केटेगरी के कुल 27 पद है। चयनित उम्मीदवार को 53600 रूपये सैलरी मिलेगी।
LIC AAO Bharti 2023: योग्यता
LIC AAO Bharti 2023 के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2023 से की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
Loan Scheme For Pensioners 2023: पेंशनर्स को भी सरकारी बैंक से मिलेगा 10 लाख तक का लोन
LIC AAO Bharti 2023: महत्वपूर्ण तिथि
LIC AAO Bharti 2023 के लिए आवेदक 15 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए प्री एग्जाम पेपर 17 से 20 फरवरी को होंगे इसके अलावा दूसरे फेज के लिए 18 मार्च 2023 को पेपर का आयोजन किया जायेगा।
LIC AAO Bharti 2023: आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए जनरल/ EWS/ OBC को 700 रूपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा साथ ही SC / ST / ESM / PH को 85 रूपये फीस का भुगतान करना होगा। इन शुल्क के अलावा आवेदक को ट्रांसेक्शन चार्ज और जीएसटी शुल्क अलग से देना होगा।
यह भी पढ़ें:
बागेश्वर धाम सरकार यानी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय, यह स्थान भारत में कहाँ है?
LIC AAO Bharti 2023: चयन प्रकिया
उम्मीदवार का चयन तीन चरणों में होगा, जिसमे पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा चरण इंटरव्यू के आधार पर आवेदक का चयन होगा।
LIC AAO Bharti 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?
सबसे पहले आवेदक को LIC की ऑफिसियल वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाना है। इसके होम पेज पर आवेदक को करियर का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके LIC AAO पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते है।
इसी प्रकार की खबर के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।
यह भी पढ़ें:
AIIMS Bhopal Bharti 2023; भोपाल एम्स में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, सैलरी: 56100-209200/-

0 Comments