मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती 2023; ऑनलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक करे आवेदन

madhya pradesh patwari bharti 2023


मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी और अन्य पदों पर भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इस भर्ती के लिए आवेदक 23 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जो आवेदक अभी तक फॉर्म नहीं भर पाएं, वे जल्द से जल्द फॉर्म भरे। अंतिम तिथि के इन्जार में फिर से सर्वर डाउनलोड की समस्या हो सकती है। 

एमपी पटवारी भर्ती 2023मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह 2 उपसमूह 4 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। विभाग द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी  सहायक संपरीक्षक, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, नगर निवेशक, राजस्व अधिकारी, सहायक अग्निशमन अधिकारी, एवं समक्षक पदों पर सीधी भर्ती एवं बैकलॉग भर्ती तथा भू-अभिलेख, राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी (कार्यपालिक) पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में कुल 9073 पदों पर युवाओ का चयन किया जायेगा। जिसमे सिर्फ पटवारी के 6755 पद है। ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 23 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। 

एमपी पटवारी भर्ती 2023

एमपी पटवारी भर्ती 2023: योग्यता

एमपी पटवारी भर्ती 2023 के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके अलावा अन्य पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता है। आवेदक निचे दिए गए ऑफिसियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 01 जनवरी 2023 को 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार आयुसीमा में छूट रहेगी।


यह भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय भर्ती 2023; सैलरी 10000 रूपये प्रतिमाह


एमपी पटवारी भर्ती 2023: महत्वपूर्ण तिथि

एमपी पीईबी पटवारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 जनवरी से 23 जनवरी 2023 तक भरे जायेंगे। यदि आवेदक के फॉर्म में कुछ त्रुटि हो गई है तो आवेदक 24 जनवरी 2023 तक फॉर्म में सुधार कर सकते है। पटवारी व अन्य पदों की भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 को किया जायेगा। 


यह भी पढ़ें:

Bank Holidays; अगले हफ्ते 7 में से 5 दिन रहेंगे बैंक बंद, जाने क्या है आपके शहर का स्टेटस


एमपी पटवारी भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परीक्षा और मेरिट के आधार पर होगा। 


एमपी पटवारी भर्ती 2023: आवेदन कैसे करे?

  • आवेदक सबसे पहले MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट HOME PAGE (mp.gov.in) पर जाये। 
  • यहाँ आपको ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के लिए ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा। 
  • जिस पर क्लिक करके आवेदक सीधे पटवारी मध्यप्रदेश ऑनलाइन फॉर्म के पेज पर आएंगे। 
  • इस पेज पर आकर आवेदक अपनी प्रोफाइल बनाकर फिर लॉगिन करके आवेदन कर सकते है। 


ऑनलाइन आवेदन

इसी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है। इसी प्रकार की खबर के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।


Post a Comment

0 Comments