MP KV Sarni Betul Bharti 2023: मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सारणी बैतूल भर्ती

MP KV Sarni Betul Bharti 2023


MP KV Sarni Betul Bharti 2023: केंद्रीय विद्यालय सारणी जिला बैतूल में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। केंद्रीय विद्यालय सारणी जिला बैतूल में शिक्षक, प्रशिक्षक, नर्स, डॉक्टर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य आवेदक केंद्रीय विद्यालय सारणी की ऑफिसियल वेबसाइट https://wclsarni.kvs.ac.in/ के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 

MP KV Sarni Betul Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 है। आवेदक करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सभी पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 20 मार्च 2023 को किया जायेगा। 

MP KV Sarni Betul Bharti 2023 Details

मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सारणी जिला बैतूल में निकली भर्ती के लिए आवेदक अलग-अलग पद के लिए गूगल फॉर्म से ऑनलाइन आवेदन करे। इसके बाद निचे दिए गए बायोडाटा फॉर्म को डाउनलोड करके अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों की मूल प्रति और छाया प्रति लेकर इंटरव्यू स्थल पर मौजूद रहें। MP KV Sarni Betul Bharti 2023 के लिए इंटरव्यू का आयोजन 20 मार्च 2023 को सुबह 09 बजे से किया जायेगा। 

    MP KV Sarni Betul Bharti 2023 Post Name

  • स्नातकोत्तर शिक्षक/ शिक्षिका (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन, कंप्यूटर विज्ञान)
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/ शिक्षिका (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत)
  • कंप्यूटर प्रशिक्षक (प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं हेतु)
  • खेल प्रशिक्षक (फुटबॉल, खो-खो, क्रिकेट, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, बॉलीबाल, इत्यादि)
  • प्राथमिक शिक्षक/ शिक्षिका
  • प्रशिक्षक (आर्ट, क्राफ्ट, संगीत, नृत्य, योग)
  • कॉउंसलर
  • डॉक्टर 
  • नर्स 
  • विशेष शिक्षक/ शिक्षिका

MP KV Sarni Betul Bharti 2023 Qualification

  • स्नातकोत्तर शिक्षक/ शिक्षिका: सबंधित विषय में 50% अंको के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन एवं बीएड
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/ शिक्षिका: सबंधित विषय में 50% अंको के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड
  • कंप्यूटर प्रशिक्षक: PGDCA/ BCA या समक्षक
  • खेल प्रशिक्षक: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया से अधिकृत प्रमाणपत्र या समक्षक दक्षता प्रमाणपत्र
  • प्राथमिक शिक्षक/ शिक्षिका: 50% अंको के साथ बारहवीं एवं बीएड/ डीएड
  • प्रशिक्षक: सबंधित क्षेत्र में दक्षता प्रमाणपत्र
  • कॉउंसलर: मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन
  • डॉक्टर: MBBS 
  • नर्स: नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री 
  • विशेष शिक्षक/ शिक्षिका: 50% अंको के साथ ग्रेजुएशन एवं विशेष शिक्षा में बीएड

MP KV Sarni Betul Bharti 2023 Salary

  • स्नातकोत्तर शिक्षक/ शिक्षिका: 32500/- प्रतिमाह
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/ शिक्षिका: 31250/- प्रतिमाह
  • कंप्यूटर प्रशिक्षक: 31250/- प्रतिमाह
  • खेल प्रशिक्षक: 26250/- प्रतिमाह
  • प्राथमिक शिक्षक/ शिक्षिका: 26250/- प्रतिमाह
  • प्रशिक्षक: 26250/- प्रतिमाह
  • कॉउंसलर: 25000/- प्रतिमाह
  • डॉक्टर: 1000/- दो घंटा प्रतिदिन
  • नर्स: 750/- प्रतिदिन
  • विशेष शिक्षक/ शिक्षिका: केंद्रीय विद्यालय के नियमानुसार

MP KV Sarni Betul Bharti 2023 Age Limit

आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। 

MP KV Sarni Betul Bharti 2023 Important Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 है। विद्यालय द्वारा इंटरव्यू का आयोजन 20 मार्च 2023 को किया जायेगा। 

MP KV Sarni Betul Bharti 2023 Selection Process

उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। यदि आवेदकों की संख्या अधिक होती है तो परीक्षा पर विचार किया जायेगा। 

How to apply for MP KV Sarni Betul Bharti 2023?

  • सबसे पहले आवेदक को केंद्रीय विद्यालय सारणी जिला बैतूल की ऑफिसियल वेबसाइट https://wclsarni.kvs.ac.in/ पर जाकर गूगल फॉर्म भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। 
  • इसके बाद आवेदक को बायोडाटा फॉर्म डाउनलोड करना है, बायोडाटा फॉर्म में जानकारी भरकर अपने मूल दस्तावेजों और उनकी छायाप्रति के साथ विद्यालय में इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना है। 
  • इंटरव्यू स्थल: Kendriya Vidyalaya, Sarni Dist : Betul Madhya Pradesh 460447
  • फ़ोन नंबर: 07146-278128, Email Id: vidyalayasarni@yahoo.com

इसी प्रकार की खबर के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

Post a Comment

0 Comments