मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 : सरकार की ओर से छात्राओं को मिलेंगे 15000 रुपए

mukhyamantri medhavriti yojana


बिहार सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए छात्राओं के लिए तोहफा है। बिहार बोर्ड द्वारा एक नई छात्रवृति योजना का शुभारंभ किया है, जिसका नाम मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। 

यह छात्रवृति बालिकाओं को 12 कक्षा में उत्तीर्ण होने पर दी जायगी, जो भी छात्रा 12 कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करेगी उसे बिहार सरकार की ओर से 15000 रूपए प्रोत्साहन के रूप में दिए जायँगे, और जो छात्रा द्वितीय स्थान प्राप्त करेगी उसे 10000 रूपए बिहार सरकार द्वारा प्रदान की जायगी। 

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 क्या है?

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना मुख्य रूप से बिहार राज्य की छात्राओं के लिए है। बिहार सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत अनसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए यह छात्रवृति दी जायगी। 

इस योजना के तहत जिन छात्राओं के द्वारा 12 कक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है, उन्हें 15000 रुपए और जिन छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया है, उन्हें 10000 रुपए बिहार सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जायँगे। इस योजना के अंतर्गत जो भी पैसे छात्राओं को प्राप्त होंगे, उन पैसो को उपयोग अपनी आगे की पढ़ाई के लिए छात्राये कर सकती है। 

योजना का लाभ पाने के लिए सरकार ने छात्राओं से पंजीकरण करने के लिए कहा है। इसके लिए सरकार की और से एक आधिकारिक वेबसाइट भी लांच कर दी गई है। जिस पर जाकर छात्राये ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकती है, और इस योजना की लाभार्थी बन सकती है। 

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना द्वारा बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य है, बिहार राज्य की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं के भविष्य उज्ज्वल बनाया जाए। गरीब परिवार से सम्बन्ध रखने वाली बालिकायें 12 कक्षा तक तो पढ़ लेती है लेकिन अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रखने में काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार द्वारा छात्राओं को छात्रवृति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जायगी। जिससे की वो आगे की पढ़ाई कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके और सशक्त बन सके। 

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 की विशेषताँए और लाभ 

1 . बिहार सरकार ने यह मुख्यमंत्री मेधावृति योजना छात्राओं के शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्या को कम करने के लिए की लागु की है। 

2 . इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग में आने वाली बालिकाये ही ले सकती है।  

3 . मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के माध्यम से राज्य की सभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग में आने वाली छात्राओं को यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायगी।  

4 . जो भी छात्राये 12 कक्षा में उत्तीर्ण होगी उन्हें ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। 

5 . मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के तहत छात्राओं को 12 कक्षा में प्रथम श्रेणी में आने पर 15000 रूपए और द्वितीय श्रेणी में इंटर पास करने पर 10000 रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायगी। 

6 . प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त कर छात्राये अपनी आगे की पढाई को जारी रख सकती है। 

7 . यह प्रोत्साहन राशि सीधे छात्रओं के बैंक खाते में ही जायगी। 

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 के दस्तावेज 

1 . आधार कार्ड 

2 . आय प्रमाण पत्र 

3 . जाति प्रमाण पत्र 

4 . 12 कक्षा की मार्कशीट 

5 . बैंक खाता विवरण 

6 . ईमेल आईडी 

7 . मोबइल नंबर 

8 . पासपोर्ट साइज फोटो 

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 की पात्रता 

1 . मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के लिए आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 

2 . इस योजना का लिए केवल बिहार राज्य की छात्राये ही पात्र होगी। 

3 . इस योजना के लिए  केवल अविवाहित बालिकाएं ही पात्र होगी। 

4 . इस योजना के लिए सिर्फ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बालिकाएं ही पात्र होगी।

5 . इस योजना के लिए बिहार राज्य की छात्राओं को 12 कक्षा में प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होना होगा। 

बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 में आवेदन करने की प्रकिया  

1 . इस योजना में आवेदन करने के लिए बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट http://medhasoft.bih.nic.in/ पर जाये। 

2 . मुख्यमंत्री मेधावृति योजना में आवेदन करने के लिए उसमे दी गई जानकारी को भरे जैसे - नाम ,पता , मोबाइल नंबर इत्यादि। 

3 . इस योजना के लिए सारे दस्तावेजों को सबमिट करने के बाद इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 

इसी प्रकार की खबर के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

यह भी पढ़ें:


4. एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2023 : मुख्यमंत्री द्वारा बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जायगा

 


Post a Comment

0 Comments